यूक्रेन पर हमले के तीसरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
जरूरी अपडेट्स...
- यूक्रेन की मदद करने के लिए नीदरलैंड वहां 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल भेजेगा।
- पोलैंड, लिथुआनिया और जर्मनी आज रूस पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा करेंगे।
- रूस ने फ्रेंच गुयाना स्पेस स्टेशन से सभी स्पेस लॉन्च को निलंबित कर दिया है। साथ ही वहां काम करने वालों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। यूरोपीय संघ यानी EU के प्रतिबंधों का जवाब देते हुए यह कदम उठाया गया है।
- रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन में कई हथियार जब्त किए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। यह पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे।
- रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस का यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। अगर यूक्रेन की सेना हथियार डालती है तो मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है।
- यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी विमान को मार गिराया है। इस विमान में 150 रूसी पैराटूपर्स सवार थे। कितने मारे गए और कितने बचे.. यह जानकारी नहीं दी।
- रूसी सैनिकों ने कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है।
- यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने कहा कि आज रात राजधानी कीव पर रूसी सैनिकों का हमला होगा। उन्होंने नागरिकों से जंग में कूदने की अपील की है।
- यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बिना अधिकारियों के साथ बातचीत किए बॉर्डर के इलाकों में जाने से मना किया है।
- अमेरिका ने यूक्रेन जाने वाले नागरिकों के लिए लेवल-4 की वॉर्निंग ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, इसमें नागरिकों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी दी गई है।
- ब्रिटेन ने पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। कनाडा और यूरोपियन यूनियन ने रूस को स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर करने की बात कही।
- इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अगर पश्चिमी देशों के साथ युद्ध शुरू होता तो पुतिन परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता और मिलिट्री इक्विपमेंट भेजने की पेशकश की। EU में पुतिन की यूरोप में मौजूद सभी सम्पत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है।
Source : दैनिक भास्कर