यूक्रेन पर रूसी हमले को करीब-करीब 24 घंटे बीत चुके हैं। जंग में अब तक 137 यूक्रेनियों की जान गई है और 316 लोग घायल हैं। इनमें आम लोगों के साथ यूक्रेनी सैनिक भी शामिल हैं।
सबसे पहले 10 जरूरी पॉइंट...
1. रूसी हमले में अब तक 137 यूक्रेनी मारे गए हैं, इनमें आम आदमी और सेना के जवान शामिल हैं।
2.
अमेरिका ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 160 मिसाइलें दागी हैं। रूस ने कहा
कि यूक्रेन पर पहले दिन 203 हमले किए गए। यूक्रेन के 83 लैंड बेस्ड टारगेट
हिट किए।
3. यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर
जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं। उनका
पहला निशाना मैं हूं और दूसरे नंबर पर मेरा परिवार है।
4. यूक्रेन ने 18-60 वर्ष के पुरुषों के वतन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। मार्शल लॉ के तहत नागरिकों से इसका पालन करने को कहा गया है।
5.
राजधानी कीव में गुरुवार को रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा
दिया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि रातभर धमाके और एयर रेड के सायरन
सुनाई दिए। लोगों से लाइटें बंद करने और पर्दे लगाने को कहा गया।
6. यूक्रेन
के स्नेक आईलैंड पर रूस का कब्जा हो गया है। यूक्रेन की स्टेट बॉर्डर
गार्ड सर्विस ने इस बात की पुष्टि की है। एयर स्ट्राइक में यहां की इमारतें
तबाह हो गईं।
7. रूसी सेनाओं ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा किया। कीव के नजदीक यूक्रेनी एयरबेस पर भी अब रूस का कब्जा है।
8.
रूसी एयरक्राफ्ट एंटनोव-26 यूक्रेन के करीब वोरोनेज इलाके में क्रैश हो
गया। रूस ने कहा कि यह एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट ट्रांसपोर्ट कर रहा था।
एयरक्राफ्ट के क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। रूस ने यह नहीं बताया कि इनकी
संख्या कितनी थी।
9. रूस की राजधानी मास्को में
सैकड़ों रूसी नागरिकों ने प्रदर्शन किया। युद्ध बंद करने के लिए यह
प्रदर्शन किया गया था। 1700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
10.
भारत ने पोलैंड के रास्ते भारतीयों को निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ
ही यूक्रेन से एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। भारत ने यूक्रेन में फंसे
लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
Source : दैनिक भास्कर