गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं में से यदि कोई भी महिला स्मोकिंग करती है। तो उसके गर्भवती होने की 50 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है और गर्भपात के चांस सबसे ज्यादा होते है।
धूम्रपान केवल आपकी फर्टिलिटी पर ही नही बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डालता है। स्मोकिंग आपको बांझपन (निःसंतानता) की ओर ले जाती है। इसलिए हरहाल में धूम्रपान से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
भारतीय आंकड़ों पर यदि एक नजर डालें तो हर वर्ष केवल भारत में 13 लाख लोगों तंबाकू और धूम्रपान की वजह से अपनी जान गंवा बैठते है। यानि कि प्रतिदिन 3500 लोगों की मौत भारत में धूम्रपान की वजह से होती है।
क्या धूम्रपान का असर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों पर भी होता है ?
जी हां। तंबाकू और धूम्रपान का असर महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पुरुषों पर भी होता है। धूम्रपान का सीधा असर पुरुषों के वीर्य पर पड़ता है। जिससे उनके शुक्राणु प्रभावित हो जाते है और उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। वीर्य की कमजोरी के कारण स्मर्म काउंट भी घट जाता है। जिसके कारण शुक्राणु अंडे तक पहुंचने में असमर्थ हो जाते है । और महिला गर्भवती होने से वंचित रह जाती है।
यह खास जानकारी आशा आयुर्वेदा की निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से एक विशेष चर्चा के दौरान प्राप्त हुई है।
Also Read :