विगत कई दिनों से ब्यावर को जिला बनाने के लिए मनोज चौहान के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है l इस अभियान में गांव-गांव और ढाणी ढाणी से जिले की मांग उठ रही है l ब्यावर विधानसभा के व्यापारी सामाजिक और आर्थिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने पूर्व में भी इस प्रकार की मांग की है साथ ही साथ इस बार भी अपना समर्थन पत्र व मनोज चौहान को सौंप रहे हैं l इन समर्थन पत्रों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ब्यावर को जिला बनाने की मांग और मनोज चौहान द्वारा जिले के पक्ष में चलाए जाने वाले अभियान को भरसक समर्थन दिया जा रहा है l
इसके चलते आज ग्राम पंचायत रातड़िया के सरपंच हुकम सिंह ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से ब्यावर को जिला बनाने की मांग करते हुए कहा कि ब्यावर जिले के लिए आवश्यक समस्त मापदंडों एवं योग्यताओं को पूर्ण करता है अतः ब्यावर को जिला बनाने से आसपास के 400 से अधिक ग्रामों एवं पंचायतों को इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा सरपंच हुकम सिंह के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने आज मनोज चौहान को समर्थन पत्र सोते हुए जिले की मांग को दोहराया l
ग्राम पंचायत मांडावास के नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमीन काठात के नेतृत्व में भी ग्राम वासियों ने एक समर्थन पत्र ब्यावर के जिले के पक्ष में श्री मनोज चौहान को सौंपा l नवयुग मंडल अध्यक्ष अनिल काठात ने बताया कि मनोज चौहान के नेतृत्व में उठाई जाने वाली जिले की मांग को वह एवं उनकी ग्राम पंचायत के समस्त लोग समर्थन करते हैं l इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र तुनगारिया शैलेश शर्मा भंवर सिंह रावत शाहिद खान सुरेंद्र सेन धनराज प्रजापति लोग भी मौजूद थे l
ब्यावर राशन डीलर एसोसिएशन ने भी एक समर्थन पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सौंपा जिसमें अध्यक्ष विजय कांत जावा ने ब्यावर को जिला बनाने तथा राशन के माध्यम से अधिकाधिक लाभ पहुंचाने की बात भी कही l श्री विजय कांत जावा ने बताया कि ब्यावर राशन डीलर एसोसिएशन सदैव ब्यावर को जिला बनाने की मांग करता आ रहा है और इस बार कांग्रेस के नेता मनोज
SOURCE : S.P MITTAL
ALSO READ : ब्यावर के महेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंच साझा किया