शिवाजी महाराज की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, पुष्पांजलि अर्पित की
ब्यावर, 19 फरवरी : मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की 392 वीं जयंती पर चौहान सेना, क्षत्रिय रावत परिषद एवं एकल विद्यालय के तत्वाधान में आशापुरा माता धाम में गोष्ठी हुई एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया ।
चौहान सेना के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्यावर परियोजना सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा रहें।
भोजपुरा ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक थे छत्रपति शिवाजी महाराज, जिस बाल्यकाल की आयु में जब बच्चे खेल कूद में लगे रहते है उस आयु अवस्था उनकी माता जीजा बाई ने शिवाजी में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत की।
इन संस्कारों के फलस्वरूप ही मात्र 16 वर्ष की आयु में सन 1646 में उन्होंने अपनी बाल मंडली के साथ तोरण दुर्ग पर विजय प्राप्त की, विपरीत परिस्थितियों के पश्चात् भी शिवाजी महाराज ने 1674 में अपना स्वतंत्र हिंदवी साम्राज्य की स्थापना कर मरणासन्न पड़े समाज में विजय की प्रवृति जागृत की। शिवाजी महाराज के जीवन से हमें यही संदेश मिलता हैं की कुछ भी असम्भव नहीं हैं सब कुछ पाया जा सकता हैं ।
इस अवसर पर क्षत्रिय रावत परिषद कमांडों फोर्स प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह रावत, चौहान सेना प्रदेश महामंत्री सूरज प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री रावत कमांडो फोर्स सुनील सिंह अतितमण्ड, बलवीर सिंह, राजेन्द्र भट्ट, विजय सिंह पंवार, कुलदीप सिंह रावला का बाड़िया, भानु प्रताप सिंह, शेर सिंह नुन्दरी मालदेव, राकेश गहलोत, प्रदीप सिंह हाड़ा, सुनील फुलवारी, तेजल प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह कड़ीवाल, सोहन सिंह फतेहपुरिया, विक्रम सिंह गोविन्दपुरा, मदन सिंह वार्डपंच, सोनू कड़ीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।