कृषि केलेण्डर - 2022 का विमोचन


 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसान परिवारों के लिये कृषि केलेण्डर - 2022 तैयार किया गया है। कृषि केलेण्डर - 2022 का विमोचन आज दिनांक 12 जनवरी, 2022 को माननीय कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ के कर कमलों द्वारा कुलपति, सचिवालय में किया गया। 

इस अवसर पर कुलपति जी ने सभी निदेशकों, अधिष्ठाताओं एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी एवं बताया कि कृषि केलेण्डर-2022 का मुख्य आकर्षण प्रति माह किये जाने वाले कृषि कार्यों की कार्यमाला है। केलेण्डर में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विकसित किस्में तथा सातों जिलों की प्रमुख फसलों, सब्जियों व फलों के उन्नत बीजों, सिंचाई प्रबन्धन, कीट एवं व्याधि-प्रबन्धन, प्रसंस्करण आदि की विस्तृत जानकारियाँ दी गई है। 

साथ ही फूलों की खेती, ग्रीन हाऊस, पॉली हाऊस एवं लो-टनल में सब्जियों की खेती, कृषि उपकरण, अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत, सौर वृक्ष, उन्नत सिगड़ी, अतिरिक्त आय हेतु घर के पिछवाड़े, मुर्गीपालन, बटेर पालन, दूधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु अजोला इकाई की स्थापना आदि तकनीकीयों को भी केलेण्डर में फोटो द्वारा दर्शाया गया है। 

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की प्रमुख इकाईयों की जानकारी एवं दूरभाष नंम्बर भी उपलब्ध कराये गये है जिससे किसान भाई घर बैठे ही कृषि सम्बन्धी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय, डॉ. आर.ए. कौशिक ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया।

 

Also Read : चार दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित

 

Tags