मसूदा प्रधान मीनूकंवर सुरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया गया

आज पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत जीवाणा में मसूदा प्रधान मीनूकंवर सुरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा 100 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बड़ी संख्या में सर्दी की ठिठुरन में जरूरतमंद लोगों को मसूदा प्रधान द्वारा सभी को मास्क पहना कर कंबल ओढाई गई इस अवसर पर जीवाणा सरपंच सोनल प्रजापत, पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि भोमाराम, पंचायत समिति सदस्य नारायण सिंह रावत, उपसरपंच प्रभू सिंह, पुखराज, लीलेश, भागू सिंह, गोपी सिंह, भँवर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वार्डपंच एवं   सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे I




 इस इस अवसर पर मसूदा प्रधान सुरेंद्र सिंह मीनूकंवर राठौड़ का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। राठौड़ आगामी विकास कार्यों की घोषणा करते हुए। ग्रामीणों की नरेगा एवं अन्य समस्या सुन उनका निराकरण किया। राठौड़ ने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे, जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैI

Also Read :

ब्यावर : 87 स्वास्थ्य कर्मी, 73 फ्रंट लाइन वर्कर, 480 वृद्धजनों को लगी प्रिकॉशन डोज़, 1090 बच्चों को लगी प्रथम खुराक 

भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में समाज हुआ एकजुट , मृतक प्रभु सिंह रावत के परिवार को मिला न्याय

 

Tags