भारतीय शक्ति खेल संघ के अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में साहिल खान ने निभाई अंतरराष्ट्रीय रैफरी की भूमिका


 

भारतीय शक्ति खेल संघ के द्वारा आयोजित पोखरा नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कटवारिया सराय, दिल्ली के रहने वाले साहिल खान ने अहम भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय रेफरी की कुर्सी पर बैठे। 
 
साहिल खान भारतीय शक्ति खेल संघ के सभी प्रतियोगिताओं में अहम भूमिका निभाते है और वे जायज निर्णय के लिए जाने भी जाते हैं।
 
साहिल खान ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी की अहम भूमिका निभाने पर कटवारिया सराय गांव द्वारा उन्हें बहुत बधाइयां दी गई और बहुत सारी मालाएं पहनाकर उनका भरपूर स्वागत किया गया ‌।
 
भारतीय शक्ति खेल संघ के कार्यकारिणी सदस्य द्वारा साहिल खान को उनके भविष्य के लिए शुभकामना संदेश और बधाइयां भी दी गई।