राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में हर महीने के आखिरी
रविवार हो RTI कार्यकर्ताओं की होने वाली मासिक बैठक स्थानीय मंगल सिंह
पार्क में संपन्न हुई जिसमें जैसलमेर जिले के जागरूक क्रांतिकारी साथियों
ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए अपने अपने स्तर पर विभिन्न
सरकारी महकमों के लोक सेवकों की नींद उड़ा रखी है और बुलंद हौसलों के साथ
संगठित रहकर एक टीम के रूप में काम कर रहे है।
आज की बैठक में मुख्य मुद्दा आरटीआई कार्यकर्ताओं पर आए दिन हो रहे हमलों से सबंधित सरकार के सामने अपनी मांगे रखने और बाड़मेर के साथी अमराराम राम पर हुवे हमले के सभी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करके उचित कार्यवाही और न्याय दिलवाने पर चर्चा की गई और आगामी दिनों में सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए कार्यवाही की बात रखी गई जिसका बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने समर्थन किया।
आज की बैठक में गेमर सिंह,सुकर्ण मेघवाल,मानाराम दैय्या, तनेराव सिंह,रावल सिंह भाटी,जोरावर सिंह,अशोक जैन मानासर, पूरण सिंह सोढा, चांदा राम हड्डा, नीम्ब सिंह भाटी, उर्स खान,भोम सिंह भाटी तेजमालता, सेऊ राम, उगमराम सहित कई साथियों ने भाग लिया।