भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021 पोखरा, नेपाल में करवाई गई। प्रतियोगिता में
भारत देश व नेपाल देश के सभी पावरलिफ्टर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और
अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मुजफ्फर नगर के रहने
वाले अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर स्वयं व स्वयं के माता पिता व अपने
गुरु आर्यन वर्मा का मान सम्मान बढ़ाया। 14 साल की उम्र के अभिषेक कुमार
अपनी ताकत से अपने साथ हम उम्र के खेलने वाले खिलाड़ियों को आसानी से हरा
देते हैं।
मुजफ्फरनगर के कुछ आर्यन वर्मा को जब पता
चला कि उनके शिष्य ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण
पदक जीता है तो उन्हें बहुत ही ज्यादा खुशी हुई और उन्होंने बहुत ही शानदार
स्वागत अपने शिष्य का किया और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।