राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कल

 

 

--राजस्थान , महाराष्ट्र , पंजाब और मुम्बई की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

अजमेर : स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया फॉर द डिसेबल के तत्वावधान में पुष्कर में सोमवार से शुरू हुई दिव्यांग कब्बडी प्रतियोगिता का 29 दिसंबर को समापन होगा। प्रतियोगिता के संयोजक राजेन्द्र महावर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को 20 लीग मैच खेले गए । 

भारत के अलग अलग 10 राज्यो राजस्थान , पंजाब , महाराष्ट्र , मुम्बई , छत्तीसगढ़ , झारखंड , बिहार , उत्तर प्रदेश , दिल्ली , उड़ीसा से पहुंची टीमो के दिव्यांग खिलाड़ियों ने ना सिर्फ इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि शारीरिक रूप से कमियां होने के बावजूद अपनी प्रतिभा और खेल के दम पर जबरदस्त दमखम दिखाया कबड्डी खेलने आई सभी राज्यो की दस टीमो को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया । 

जिनमे प्रत्येक ग्रुप में पांच पांच टीमो को रखा गया । तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 20 लीग मैच खेले गए । जिनमे रनरेट के आधार पर आज चार टॉप टीमो राजस्थान , महाराष्ट्र , पंजाब और मुम्बई ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

लीग मैचों में राजस्थान और महाराष्ट्र दोनों टीमें 8 - 8 अंक लेकर अपने अपने ग्रुप में टॉप पर रही । वही पंजाब और मुम्बई की टीम ने भी बाकी टीमो से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई । प्रतियोगिता का कल समापन समारोह से पूर्व दोनो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे । 

जिनमे विजेता रहने वाली दोनों टीमो के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा । पहला सेमीफाइनल जहां राजस्थान और पंजाब के बीच खेला जाएगा तो वही दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और मुंबई की टीम के बीच खेला जाएगा ।

अध्‍यक्ष विमला रावत ने बताया कि भारत मे पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगता में शामिल होने के लिए देश के अलग अलग हिस्सो से आये लगभग 150 खिलाड़ियों में से फेडरेशन के द्वारा टॉप 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा । 

जिनकी प्रतिभा को और निखारकर उन्हें आगामी समय मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताओ के तैयार किया जाएगा । साथ ही फरवरी 2022 में थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भी भेजा जायेगा ।