नगसिंह ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक


 

जोधपुर : शेरगढ़. क्षेत्र के तेना गांव के नगसिंह राठौड़ ने ऑल इंडिया बॉक्सिंग टूर्नामेंट के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। उदयपुर के भोपाल नोबल विश्वविद्यालय में अध्य्यनरत नगसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राठौड़ ने पंजाब के जालंधर में आयोजित टूर्नामेंट में शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत कांस्य पदक अपने नाम किया। 
 
राठौड़ के नेशनल स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर केतु कल्ला सरपँच नाथूसिंह राठौड़, मगसिंह गड़ा, गंगासिंह तेना, शंभूसिंह भालू, चन्द्रवीरसिंह भालू, किशोरसिंह केतु मदा, मनोहरसिंह ठाडिया, दशरथसिंह शिवसागर केतु, महेंद्रसिंह बस्तवा, पर्वतसिंह देवातु सहित ग्रामीणों ने बधाई दी।