प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का चैक सौपा


 

जोधपुर ग्रामीण : यूको बैंक शाखा झँवर खाताधारक देवाराम पुत्र बाबू राम विशनोई लूणावास खारा निवासी की मृत्यु होने पर शाखा प्रबंधक दिलीप  चौधरी ने बुधवार को स्व. देवाराम की पत्नी ईलायची को दो लाख का चैक दिया।
 
देवाराम ने यूको बैंक मित्र सेवा केन्द्र पर जाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत  यूको बीसी श्रवण कुमार के जरिये रजिस्ट्रेशन करवाया । देवाराम की मृत्यु के थोड़े दिन बाद बैंक मित्र श्रवण कुमार ने  स्वं.देवाराम की पत्नी ईलायची को बैंक बुलाकर देवाराम द्वारा कराए गए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति के बारे मे बताया शाखा प्रबंधक दिलिप चौधर ने एलआईसी  को क्लेम दो लाख की राशि हेतु आवेदन करवाया । 
 
शाखा प्रबंधक दिलिप  ईलायची को बैंक बुलाकर दो लाख की राशि का चैक सौपा.इस अवसर पर यूको बैंक शाखा प्रबंधक दिलीप चौधरी  ,सहायक प्रबंधक निशान्त  ,हैड कैशियर प्रदीप ,अम्बिका शेखावत,गोविंद रँगा, बैंक मित्र श्रवण कुमार ,श्रवण सिंह सिसोदिया, हरीश विशनोई, सुमेर मेहरा, भलाराम कालीराणा ,विरेंद्र बजाज ,आदि उपस्थित थे इस राशि को पाकर ईलायची ने बैंक शाखा प्रबंधक दिलिप व बैंक मित्र श्रवण कुमार को धन्यवाद ओर आभार प्रकट किया ।
Tags