जवाजा थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में 243 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है , ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार Iपुलिस ने ट्रक सहित 15 कट्टों में भरा 243 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पकड़े गए आरोपियाें से पूछताछ कर रही है कि डोडा पोस्त कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस ने कपासन (चितौडगढ) के लोकेश आचार्य पुत्र रामलाल (34) और चेतन कुमार उर्फ कालू पुत्र नरेन्द्र टेलर (25) को गिरफ्तार किया है। अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा आरपीएस के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त ब्यावर सुमित मेहरडा के निकटतन सुपरविजन में जवाजा थाना थानाधिकारी मानवेन्द्रसिंह ने की कार्यवाही I
