ब्यावर : दिनांक 6 मार्च 2022 वार रविवार को महादेव कॉलोनी में भगवान शंकर के मंदिर का पुनर्निर्माण को लेकर महादेव कॉलोनी वासियों की एक मीटिंग रखी गई I मीटिंग में सभी हिंदू संगठनों के युवा कार्यकर्ता और समाजसेवी राष्ट्रीय रावत सेना सुप्रीमो महेंद्र सिंह रावत द्वारा कहा गया की भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए हिंदू समाज को 500 सालों तक संघर्ष करना पड़ा, लाखों भक्तों को बलिदान देना पड़ा अंत में आज हिंदू समाज की एकता से आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण के लिए पूरा भारत देश सहयोग कर रहा है I
पार्षद पिंकी जी कुमावत,रावत कार बाजार के मालिक सुखदेव सिंह जी, दुर्गावास सरपंच हरी सिंह पंचायत समिति सदस्य रेशमा देवी जी ,अंजुलता रावत जी जालियां उपसरपंच किशोर रावत,भेरुखेड़ सरपंच अरविंद जी रावत ,जवाजा सरपंच संजय सोनी जी ,नितिन जी गोस्वामी ,गोरधन जी रावत सरमालिया,हेमंत जी दाधीच , पंडित जी ज्योति जी दाधीच ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू जी पहलवान ,लक्की जी मकवाना ऐडवोके.
मंदिर पुजारी जी रविदत शर्मा,मंदिर संचालक जगदीश जी कुमावत, दारा सिंह जी,गोविंद जी ,पवन जी ,मनीष जी ,वंदे मातरम् क्रांति मंच के संयोजक श्री रतन जी गुर्जर ,असीम जी अध्यापक अशोक जी किराना स्टोर, पारस जी,मातृशक्ति से यशोदा देवी जी , सायरी देवी जी , नानी जी , जिसमें कॉलोनी वासियों ने कहा कि पूर्व में ब्यावर SDM को लिखित में एक मंदिर निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक प्रशासन की उक्त विषय को लेकर अनुमति नहीं मिली सभी समाज के प्रबुध्जन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया सौगंध महाकाल की खाते है मंदिर वही बनाएंगे का नारा दिया गया I
दिनांक 8 मार्च मंगलवार को सुबह 11बजे सर्व हिंदू समाज के मातृशक्ति, प्रबुद्धजन,युवा साथियों द्वारा ब्यावर उपखंड कार्यालय में अंतिम बार मंदिर निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा समस्त हिन्दू समाज के लोगों से आह्वान करते है भगवान महादेव के मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं समय पर महादेव कॉलोनी वार्ड नंबर 36 व 33 (ब्यावर शहर) मंदिर स्थान मंगलवार सुबह 11बजे पर पहुंचे ।
Also Read : ब्यावर के महेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंच साझा किया