मसूदा प्रधान प्रतिनिधि एवं शिखरानी सरपंच सुरेंद्र सिंह राठौड़ का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

 


मसूदा प्रधान प्रतिनिधि एवं  शिखरानी सरपंच सुरेंद्र सिंह राठौड़ का जन्म दिवस बिजयनगर भिनाय एवं समूचे मसूदा क्षेत्र में अलग-अलग ग्राम चौराहा एवं तत्पश्चात रांका रिसॉर्ट में सरपंच जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य एवं युवाओं कार्यकर्ताओं ग्रामीणों की ओर से धूमधाम से मनाया गया। 

 

जन्म दिवस के इस आयोजन में विभिन्न सड़क मार्गों चौराहों पर प्रातः काल से ही स्वागत सत्कार जन्मदिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा। अंतिम कार्यक्रम मसूदा क्षेत्र के रांका रिसॉर्ट परिसर में हुआ कार्यक्रम में सरपंच संघ के समस्त सरपंच मसूदा सरपंच गोविंद प्रकाश धूत, पीपलाज सरपंच विजय सिंह चौहान, नरेंद्र विक्रम सिंह जामोला, पंचायत समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा केक काटकर साफा पहनाकर तलवार भेंट कर के विभिन्न प्रकार के उपहार देकर प्रधान को बधाई दी गई कार्यक्रम के दौरान 3000 से अधिक प्रिय जन का प्रीतिभोज सम्पन्न हुआ। 

 कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता शिवराज सिंह पलाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन सांखला एवं युवा कार्यकर्ता ग्रामीण जन मौजूद रहे।इस दौरान अलग-अलग समूह में स्वागत करने पहुंचे स्वागत स्वागर्थार्थीयो  ने 51 किलो 21 किलो एवं 11 किलो की मालाओं से ,प्रधान प्रतिनिधि का स्वागत कर बधाई दी I 

प्रातः अपने पैतृक गांव नगर में देवस्थान पर पूजा अर्चना कर बिजयनगर की महावीर गौशाला में गौमाता को चारा एवं गुड़ अर्पण करने के बाद प्रधान अपने काफिले के साथ मसूदा पहुंचे एवं रूप रजत गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ एवं पक्षियों को दाना अर्पण किया। प्रधान प्रतिनिधि राठौड़ को बधाई देने के लिए सभी की होर्डिंग्स, बैनर की अभुतपूर्व होड़ मच गई।।  

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया एवं अन्य प्रकार के मीडिया बंधु भी मौजूद रहे प्रधान राठौड़ की बढ़ती हुई लोकप्रियता  का प्रमाण यह आयोजन प्रतीत हुआ।

Also Read : ब्यावर : श्री सीमेंट ने अरावली की पहाड़ी पर की अवैध खनन

Tags