किसान नवीनतम तकनीकों का लाभ उठाये - मुकेश कुमार

 

 

उदयपुर  : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा माननीय राज्यपाल के स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव अन्तर्गत गोदित गाँव  - मदार में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। 

कृषक वैज्ञानिक संवाद का विषय ’’द्वितीयक कृषि से खुशहाली’’ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान् मुकेश कुमार कलाल, कुलसचिव, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को किसानी छोड़ने को इसलिये मजबुर होना पड़ता है कि वे आधुनिक कृषि तकनीकियों के बारे में जानकारी नहीं रखते है। 

आप सभी को गोदित गाँव होने का फायदा उठाना चाहिये और नवीनतम कृषि तकनीकियों की जानकारी विश्वविद्यालय पर भ्रमण कर प्राप्त करनी चाहिये। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. आर.ए. कौशिक, निदेशक प्रसार शिक्षा ने इस क्षेत्र में उगने वाले अण्डर यूटिलाइज्ड फलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि विश्वविद्यालय से मिलने वाले ज्ञान को संजोकर रखें वहीं आपके लिए सर्वोपरी उपहार है। 

कृषि की किसी भी समस्या के लिए आप निःसंकोच विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होनें बताया कि कृषक वैज्ञानिक संवाद में किसानों को मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, उन्नत बकरी, भैंस पालन, मुर्गीपालन, सीताफल एवं जामुन प्रसंस्करण आदि विषयों के साथ ’स्मार्ट कृषि’ पर भी जानकारी जैसे - सेंसर आधारित नमी, तापमान, सिंचाई, कीट व्याधि नियंत्रण आदि पर जानकारियां वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी है।

 कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ. आई.जे. माथुर समन्वयक स्मार्ट विलेज ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया व गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. रतन लाल सोलंकी, डॉ. आर.एस. रतनु, डॉ. के.के. यादव, डॉ. एन.एल. डांगी आदि वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ. लतिका व्यास, प्रोफेसर, प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर ने दिया।

Tags