श्री सीमेंट द्वारा अंधेरी देवरी के आसपास चरागाह भूमि तथा सिंचाई भूमि को बर्बाद करने का मामला और तेज हुआ। श्री सीमेंट के आसपास में चरागाह तथा कृषि भूमि को बर्बाद करने का मुद्दा कई सालों से चल रहा था मगर आज तक श्री सीमेंट के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया । किसान तथा गांव वालों की कृषि भूमि बर्बाद हो गई सिंचाई के लिए कुएं सूख गए तथा युवा लोग बेरोजगार हो गए क्योंकि श्री सीमेंट ने गहरी गहरी माइंस खोद डाली जिससे भूमि का जल स्तर बिगड़ गया तथा भूमि बर्बाद हो गई ।
मसूदा पंचायत समिति के प्रधान मीनू कंवर राठौड़ ,समाज सेवक प्रधान के प्रति सुरेंद्र सिंह राठौड़ , पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह चौहान तथा आसपास क्षेत्र के किसान और बेरोजगार युवाओ के नेतृत्व मै बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। 14 फरवरी2022 को एसडीएम ऑफिस मसूदा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा ज्ञापन दिया जाएगा I
| SOURE : INDIA NEWS |
समाज सेवक सुरेंद्र सिंह राठौड़ मसुदा तथा विजय सिंह रूपारेल का कहना है कि श्री सीमेंट और मगरा का बहुत गहरा नाता रहा हैं। कई नेता श्री सीमेंट के नाम पर मगरे को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक चुके हैं। परन्तु यह मुद्दे केवल चुनाव तक ही सीमित रहते हैं जितने के बाद आज तक किसी नेता ने बेरोजगार युवाओं के व मगरे की जनता के हित में आवाज नही उठाई जगजाहिर हैं क्यू।
श्रीमान आपको बता दे यह जो आवाज उठी हैं यह आमजन की आवाज हैं और अब यह काफिला रुकने वाला नही हैं। अच्छा होगा आप सभी नेता लोग भी इसमें शामिल हो जाए। ना ही यह किसी पार्टी का मुद्दा हैं ना ही किसी धर्म का यह आंदोलन कांग्रेस/बीजेपी, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सर्व धर्म सर्व राजनीतिक दलो का हैं। एक भी समाचार में दिखाया गया मुद्दा गलत नही हैं। अब मसूदा की जनता गुमराह नही होगी। आप सभी वरिष्ठ नेतागणो ने मगरे व मसूदा को हर बार श्री सीमेंट के नाम पे लॉलीपॉप दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं से निवेदन हैं कि आप सभी आने वाली 14 तारिख को एक दिवसीय धरने प्रदर्शन में पधारे व सैकड़ों आमजन व बेरोजगार युवाओं को संबोधित कर उनका साथ दे।
ALSO READ :