ब्यावर, 26 जनवरी। 73 वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मिशन ग्राउण्ड पर उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी श्री राहुल जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कोरोना जागरूकता गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
उपखण्ड अधिकारी श्री राहुल जैन ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए उपखण्ड वासियों को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। कोरोना काल में ब्यावर ने जो कार्य किया है उसकी राज्य स्तर पर प्रशंसा हुई है। ब्यावर के प्रत्येक समाजसेवी, संगठन ने राहत सामग्री हो या मास्क वितरण या फिर वैक्सीनेशन सभी में सहयोग प्रदान किया और एक आदर्श समाज की स्थापना की। इसीकारण हम इस बीमारी से 2 बार विजयी पा चुके है।
उन्होंने कहा कि आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान एक ओर जहां मौलिक अधिकारों की बात करता है तो एक ओर मौलिक कर्तव्यों की भी बात करता है। लोगों को अपने अधिकार तो पता है लेकिन अपने कर्तव्यों से पीछे हट जाते है। अतः हम सभी मिलकर अपने मौलिक कर्तव्यों की पालना करेंगे। हमें विकास करना है तो समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। तब ही हम ब्यावर को आदर्श शहर बना पाऐेंगे।
विधायक श्री शंकरसिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी से हमसब लोग मिलकर ही जीत सकेंगे। हमारा ब्यावर स्वस्थ रहे और सुदृढ़ रहे। हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि सभी जाति व धर्म के लोग भाईचारा के साथ रहें।
नगर परिषद सभापति श्री नरेश कनोजिया ने कहा कि कोरोना काल में हमारे ब्यावर की जनता, प्रशासन सहयोग से काम किया। स्वास्थकर्मी एवं सफाईकर्मियों ने अपने कर्तव्यों की पालना की। इस काल में कुछ कार्मिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी। फिर भी नगर परिषद के कार्मिकों ने जान की परवाह न करते हुए कार्य किया।
उन्होने बताया कि कोरोना जागरूकता अभियान तथा कोविड वैक्शीनेशन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। ब्यावर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में भी ब्यावर की रैंकिग सुधरी है।
देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। राजकीय बालिका छावनी विद्यालय की बालिकाओ ने वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी गई। इस समारोह कराओके क्लब ब्यावर के संजय गहलोत एवं उनकी टीम ने ''समझौता सभी अब करलो''.... कोरोना जागरूकता गीत गाया तथा ''ऐ मेरे वतन के लोगो'' तथा बच्चों के द्वारा जिमनास्टिक का भी प्रर्दशन किया गया। इस समारोह में कोविड-19 गाइडलाईन की पालना की गई।
इस मौके पर आयुक्त नगर परिषद श्री चिराग गोयल, कोविड सेल प्रभारी श्री शलभ टंडन, राजकीय उच्च माध्यमिक पटेल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र प्रजापति तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Also Read :