भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी के प्रवीण का चयन


 
भारतीय शक्ति खेल संघ की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हरियाणा रेवाड़ी क्षेत्र से पावर लिफ्टर प्रवीण यादव का चयन हुआ है। जिससे उनकी व्यायामशाला के कोच विजय शर्मा बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
 
चयन प्रक्रिया को पूरी करने वाले पावरलिफ्टर प्रवीण यादव का कहना है कि उन्होंने काफी समय से अपने शरीर को निरंतर अभ्यास करवा कर बहुत ही मजबूत बनवा लिया है। जिससे वे अप्रैल 2022 माह में अपने पूरे दमखम के साथ में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

पावर लिफ्टर प्रवीण यादव ने बताया कि उनके कोच विजय शर्मा निरंतर उन्हें नए-नए तकनीकों के बारे में बताते रहते हैं जिससे उनकी डेडलिफ्ट बहुत ही अच्छी हो गई है और वह अपने बॉडी वेट में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों को मात देकर पदक प्राप्त कर ही लेते हैं।

भारतीय शक्ति खेल संघ की कार्यकारिणी सदस्य द्वारा प्रवीण यादव को भविष्य की शुभकामना संदेश दिया गया और उन्हें चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बधाई पत्र भी जारी किया।
 
Also Read : 

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नोएडा के यमन का चयन 

भारतीय शक्ति खेल संघ के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में केसर सिंह ने जीता पदक 

भारतीय शक्ति खेल संघ के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दम 

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 14 साल के अभिषेक कुमार ने जीता स्वर्ण पदक 

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के पवन गुसान ने संभाली कमान 

भारतीय शक्ति खेल संघ की ओर से किशोर कुमार को चांदी का नोट 

भारतीय शक्ति खेल संघ के अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में साहिल खान ने निभाई अंतरराष्ट्रीय रैफरी की भूमिका