अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नोएडा के यमन का चयन

 


भारतीय संघ खेल संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन अप्रैल में किया जा रहा है। जिसमें भारत देश व नेपाल देश के पावरलिफ्टर्स अपना दमखम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए कहा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा में रहने वाले यमन खान का भी चयन हुआ है। यमन खान बहुत ही अच्छे पावर लिफ्टर है और उन्होंने अपना दम पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भरपूर दिखाया है।
 
यमन खान काफी समय से अपनी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और वह स्वयं का व्यायामशाला भी बिलासपुर में चलाते हैं। उनका सहयोग उनकी धर्मपत्नी द्वारा पूर्ण रूप से किया जाता है।
 
भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति अमित गुप्ता द्वारा यमन खान को शुभकामनाएं संदेश सहित उन्हें आने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए बधाई पत्र भी दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना भी की गई।
 
Also Read :

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 14 साल के अभिषेक कुमार ने जीता स्वर्ण पदक 

भारतीय शक्ति खेल संघ के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दम 

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के पवन गुसान ने संभाली कमान 

भारतीय शक्ति खेल संघ की ओर से किशोर कुमार को चांदी का नोट 

भारतीय शक्ति खेल संघ के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में केसर सिंह ने जीता पदक