किशोर कुमार पानीपत हरियाणा के जिम संचालक हैं और उन्होंने
भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा पोखरा, नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021 में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के
साथ-साथ दिशानिर्देश जारी किए। जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग
प्रतियोगिता बहुत ही शानदार रही।
किशोर कुमार ने सभी
आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ में अपना मेलजोल बढ़ा कर प्रतियोगिता को
सुचारू रूप से समापन कराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
भारतीय
शक्ति खेल संघ की कार्यकारिणी सदस्यों की तरफ से किशोर कुमार को चांदी का
नोट दे कर आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में
अहम भूमिका निभाने का वादा भी लिया गया।