भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021 पोखरा, नेपाल में की गई। प्रतियोगिता में
भारत देश में नेपाल देश के बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें
खिलाड़ियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर भारत देश की ओर से पवन गुसान
ने कमान संभाल रखी थी। पवन गुसान द्वारा सभी खिलाड़ियों को दिशा निर्देश
दिए जा रहे थे, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना
नहीं करना पड़ रहा था।
पवन गुसान बहुत समय से पावर
लिफ्टिंग व बॉडीबिल्डिंग में अपना योगदान दे रहे हैं और नए खिलाड़ियों को
आगे बढ़ने का भरपूर अवसर देने में किसी प्रकार की कोई कसर भी नहीं छोड़ते
हैं।
पवन गुसान के खिलाड़ियों के प्रति अपनापन को
देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें सम्मानित करते हुए चांदी का सिक्का
देखकर आभार व्यक्त किया गया और उनसे इसी तरह से भविष्य में भी कार्यरत रहने
के लिए कहा गया। जिसे भारत देश के खिलाड़ी भी अन्य देशों में जाकर अपना
परचम फहरा सके और अपने आप को बेहतर खिलाड़ी बना सकें।