जिला प्रमुख साहब ने पीपलाज सरपंच विजय सिंह चौहान के नेतृत्व मै सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

पीपलाज : पीपलाज सरपंच विजय सिंह चौहान ने बताया की कुछ दिन पूर्व अमृतपुरा ग्राम की महिलाए एकत्रित होकर पेयजल की समस्या लेकर ग्राम पंचायत आई थीं और तब सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह ग्रामीणों की समस्या सुनकर तुरंत जिला प्रमुख पलाड़ा साहब से बात कर समस्या हेतु अवगत करवाया।  सभी महिलाओं ने आज मंगलवार को जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा से मिलने की इच्छा व्यक्त की तो सरपंच विजय सिंह व उपसरपंच प्रतिनिधि अशोक पुरी, वार्ड पंच रणजीत सिंह के सानिध्य मे अमृतपुरा ग्राम की महिलाएं प्रमुख साहब से मिली और अपनी समस्या बतायी जिसे सुनकर जिला प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा ने महिलाओं की मांग पर एक बोरिंग स्वीकृत कि और सरपंच विजय सिंह चौहान को शीघ्र स्वीकृति राशि जारी होकर बताएं गए स्थान पर बोरिंग खुदवाने  का आश्वासन दिया । इसी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्वीकृति की घोषणा उपरांत तालियों के साथ जिला प्रमुख साहब का स्वागत  किया।