मैंने सोचा विधायक शंकरसिंह रावत काँग्रेस ज्वाइन करने आये है- मुख्यमंत्री गहलोत

 

Source : Google

हाइलाइट्स

  • बीजेपी नेताओं के साथ विधायक शंकर सिंह रावत मिले अशोक गहलोत से
  • CM बोले- आप सब कांग्रेस में शामिल होने आए हो...
  • ब्यावर जिले की मांग पूरी करने की शर्त पर भाजपा नेता बोले, सरकार दोबारा सत्ता में आ जाएगी
 

ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत सभापति नरेश कन्नौजिया के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ब्यावर को ज़िला बनाने की माँग को लेकर मुलाक़ात की. सभापति विधायक के साथ भाजपा के पार्षद भी थे I मुख्यमंत्री ने मज़ाक़ करते हुए कहा कि “मैंने सोचा इतने जनो को साथ लेकर आये हैं शंकरसिंह जी शायद काँग्रेस ज्वाइन करने आये हैI

मुख्यमंत्री की बात पर शंकरसिंह रावत ओर पार्षदों ने ठहाका लगाया . वहीं भाजपा पार्षदों की तरफ़ से आवाज़ आयी “साब ब्यावर को ज़िला बना दो आपकी सरकार वापस रिपीट हो जायेगी” ( स्पष्ट नहीं यह आवाज़ किसकी बात थी ?)  

ब्यावर से गये विधायक के नेतृत्व में सभापति ओर पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर मुख्यमंत्री ख़ासे विनोदी मूड में थे . ओर कई तंज कस रहे थे