नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने पेंशन'भोगी पूर्व सैनिकों के लिए वार्षिक पहचान दस्तावेज तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है जिससे उन्हें बिना किसी बाधा के पेंशन मिलती रहे। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पेंशन संबंधी दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मई को बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया है और अब पूर्व सैनिक 25 जून तक पेंशन से संबंधित वार्षिक पहचान दस्तावेज तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा कया सकते हैं।
