मध्यप्रदेश के पावर लिफ्टर जोकि भारतीय शक्ति खेल संघ
द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे उन्हें श्रीमान
विशाल पाठक द्वारा 10,000 की राशि भेंट स्वरूप दी गई। श्रीमान विशाल पाठक
के बताया की उन्हें पावर लिफ्टर प्रगति सदाफुले, नीतू जोगी, उदित शिरसाट व
वंश चौहान को 10,000 प्रति पावर लिफ्टर को प्रोत्साहन राशि भेंट स्वरूप दी
है। श्रीमान विशाल पाठक चाहते हैं की नवयुवक भारतीय शक्ति खेल संघ के
द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपना भरपूर अच्छा
प्रदर्शन करें।
श्रीमान रितेश राणा ने बताया की पावर
लिफ्टर प्रगति सदाफुले, नीतू जोगी, उदित शिरसाट व वंश चौहान बहुत ही अच्छे
खिलाड़ी है और दोनों महिला खिलाड़ियों ने तो स्ट्रांग मैन का खिताब भी
भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में जीता है। निरंतर
अभ्यास करते रहने से पावर लिफ्टर लगभग 1 साल में तैयार हो जाते हैं और अपना
अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं। भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु
जी अमित गुप्ता द्वारा श्रीमान विशाल पाठक को सहृदय धन्यवाद देते हुए
निरंतर इसी तरह से पावरलिफ्टर्स को प्रोत्साहित करने के लिए कहा और भविष्य
की शुभकामनाएं दी।
