श्रीनगर : राजस्थान सरकार की बहुआयामी योजना के अंतर्गत प्रदेश में 18 से 30 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉ. के के सोनी के निर्देशन में आज ब्लॉक श्रीनगर मे स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ I
श्रीनगर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद ने बताया कि निरोगी राजस्थान की थीम पर आधारित आज का ब्लॉक स्वास्थ्य मेला मे पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी एवम समस्त अतिथिगण ने शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया जिसमे आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाना, टेली मेडिसिन द्वारा बड़ी बीमारियों का परामर्श एवम उपचार सहित जिला स्तर से पधारे शिशु रोग विशेषज्ञ,स्त्रीरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, मानसिकरोग विशेषज्ञ, दंतरोग विशेषज्ञ, चर्मरोग विशेषज्ञ टी. बी. रोग विशेषज्ञ एवम विभिन्न रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का निरीक्षण कर उचित उपचार किया गया I
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खुशबू चौहान ने बताया कि आज के
स्वास्थ्य मेले में लाभार्थियों को विभिन्न सेवाए प्रदान की गई जिसमे
आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाये गए, कोविड 19 टीकाकरण और ई संजीवनी के
तहत कई लाभार्थियों को सेवा दी गईI और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के
अंतर्गत नागरिकों का बीमा कर हाथो हाथ बीमा पॉलिसी प्रदान की गई साथ ही
विकलांग लाभार्थियों को विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए एवम अन्य
ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
#CHO,#CHOKHUSHBOOCHOUHAN,#THENATIONEXPRESS,#KHUSHBOOCHOUHAN






