ब्यावर : पति ने जिस महिला से प्रेम कर विवाह किया, उसका तीन बार जबरन गर्भपात करवा दिया #BEAWAR

 


ब्यावर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने 12 साल पहले जिस महिला से प्रेम कर विवाह किया था, उसका तीन बार जबरन गर्भपात करवा दिया। चौथी बार महिला ने मना किया तो उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई के कारण गर्भ में तीन माह के चौथे बच्चे की भी मौत हो गई।

हैरत की बात ये है कि पति का यह कारनामा उसके परिवार को भी पता है। मगर सभी बेटे का साथ देते हुए बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। ससुराल वालों के तानों और अत्याचार से दुखी होकर पीड़िता अब पीहर आकर रहने लगी है।

ब्यावर के रामसर बलाईयान निवासी 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में 12 साल पहले 16 मई 2010 को उसका प्रेम विवाह गोरधन सोमेल मेघवाल से हिंदू रीति रिवाज से पाली जिले में जैतारण तहसील के अमरपुरा गांव में ही हुआ था। कुछ समय बाद परिवार ने इस विवाह पर सहमति जताकर स्त्रीधन, जेवरात और उपहार दिए। कुछ दिना बाद ही पति गोरधन, सास जड़ावली, देवर भरत, मनोहर व रिश्तेदार बाबूलाल मेघवाल पांच लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित और मारपीट करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि पीहर में रहने वाली एक महिला से उसके पति ने नाजायज संबंध बना लिए हैं। रोज रात उससे मोबाइल फोन पर घंटों तक बातें करता है। कई बार उसे घर भी लाया और उसके साथ रंगरेलियां मनाई। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति आशिक मिजाज है।

Tags