पूनम अंकुर छाबड़ा अपने डेलिगेशन के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

 

 

जयपुर : पूनम अंकुर छाबड़ा ने अपने डेलिगेशन के साथ में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने मेरी मांगों को मानते हुए शराबबंदी के लिए एक कमेटी को बिहार व गुजरात भेजने का जो निर्णय लिया उसका स्वागत करती हूँ तथा जन जागृति अभियान में इस बार पहले से दुगुना बजट कर मेरे पिताजी के नाम से "स्वर्गीय गुरुशरण छाबड़ा जनजागरूकता अभियान" के लिए 10 करोड़ रुपये बजट की आपने स्वीकृति दी जिसके लिए डेलिगेशन से पूनम अंकुर छाबड़ा, लक्ष्मी शर्मा, विशाल शर्मा, पवन जैन और अंकुर छाबड़ा ने मिलकर के मुख्यमंत्री साहब को धन्यवाद दिया।

Also Read : रुचिका राठौड़ ने लगन व जुनून के साथ पाई मंजिल, गाँव की बेटी ने सीए बनकर परिवार का नाम किया रोशन

Tags