ब्यावर : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जौहरखेड़ा की शारीरिक शिक्षिका शबाना मंसूरी राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22 के लिए उनका चयन हुआ है।
वह 24 मार्च से 30 मार्च तक केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली की ओर से पंचकुला हरियाणा में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद शबाना का चयन राजस्थान की टीम में किया गया है।
Also Read : रूपारेल की बहु खुशबू चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बन कर पुरे गांव का नाम रोशन किया
