यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं राजस्थान के टोंक के सादिक भाई का ऑडियो सुनना चाहिए। इस ऑडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सुने।
मेरे इस ब्लॉग के साथ मैं एक ऑडियो भी पोस्ट कर रहा हूं यह ऑडियो राजस्थान के टोंक निवासी सादिक भाई और सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पराणा के बीच का है। यह ऑडियो उन लोगों को सुनना चाहिए जो युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।
इस ऑडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी सुनना चाहिए जिन्होंने भारतीय छात्रों को लेकर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है। इस ऑडियो में सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पराणा ने अपने मित्र सादिक भाई से उनके भतीजे के बारे में जानकारी ली है।
सादिक का भतीजा भी यूक्रेन में फंसा हुआ था। लेकिन किस तरह भारत सरकार ने सादिक के भतीजे को सुरक्षित निकाला उसकी जानकारी सादिक ने राजेंद्र को दी है। सादिक का कहना है कि भतीजे को सुरक्षित तरीके से यूक्रेन से हंगरी लाया गया और फिर सरकार के विमान में भारत तक लाया जा रहा है।
यूक्रेन से लेकर भारत तक लाने के लिए सरकार ने हवाई जहाज का किराया तक नहीं लिया है। इसके लिए सादिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस समय वे नमाज की अजान सुन रहे है और यह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही अगली बार भी देश के प्रधानमंत्री बने। सादिक ने कहा कि ऊपर अल्लाह है तो नीचे मोदी जी है।
Source : S.P MITTAL