कुलपति डॉ. राठौड़ ने किया 2022 के मशरूम कैलेंडर का विमोचन

 


उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोध्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में एम.पी.यू.ए.टी के माननीय कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कुलसचिव श्री मुकेश कुमार एवं एस.ओ.सी. के सभी उच्च अधिकारीयों की उपस्थिति में पौध व्याधि विभाग में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसन्धान परियोजना के अंतर्गत प्रभारी डॉ एस एस शर्मा द्वारा तैयार किये गए वर्ष 2022 के मशरूम कैलेंडर का विमोचन किया I

इस अवसर पर माननीय कुलपति जी ने बताया की हमारे विश्वविध्यालय द्वारा ब्राउन बटन मशरूम की तीन नयी प्रजातियों का विकास किया गया है - प्रताप पोर्टबेल्का -1, प्रताप किंग ऑयस्टर -1 और प्रताप पिंक ऑयस्टर -1 . इन सभी मशरूम में भरपूर ओषधीय गुण हैं I उन्होंने बताया कि यहाँ उपलब्ध गैनोडर्मा ल्यूसिडम और शिताके मशरूम कैंसर रोधी हैं क्योंकि इनमें पॉलीसेकेराइड होता है जो रक्त कोशिकाओं में मौजूद होने के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ये सभी यहां नियमित रूप से उगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की मशरूम कैलेंडर का प्रकाशन अपने आप में एक अनोखा प्रयास है इससे इसकी खेती करने वाले उद्यमियों और इसका सेवन करने वाले व्यक्तियों दोनों को लाभ होगा, की किस माह में कोनसा मशरूम उपलब्ध होता है और उसके सेवन से क्या लाभ हैं I उन्होंने इस अवसर पर पौध व्याधि विभाग की पूरी टीम, डॉ एस एस शर्मा और अनुसन्धान निदेशक को भी बधाई दी जिनके प्रयासों से इसका प्रकाशन संभव हो सका है और उन्होंने इस प्रकार की जानकारी का डोकुमेंटेशन करने की आवश्यकता जताई I

परियोजना प्रभारी डॉ एस एस शर्मा ने बताया की सभी नव विकसित मशरूम वैराइटी में अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं और लैनोस्टेरॉल और एर्गोस्टेरॉल की उच्च मात्र होती है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इन्हें एंटी-कोलेस्ट्रोलेमिक भी कहा जाता है। उन्होंने बताया की केलिन्डर को विशेष महीने में मशरूम उगाने के समय को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हर महीने प्रासंगिक मशरूम फोटो इसमें दिए गए हैं। राजस्थान में पाए जाने वाले और बाजार में बेचे जा रहे जंगली औषधीय मशरूम जैसे फेलोरिनिया और पोडैक्सिस को भी दिखाया गया है।

ये मशरूम एंटी-हाइपरटेंसिव होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम: पोटेशियम का अनुपात 1:300 होता है। यह रक्त में नमक की मात्रा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा की विभाग में जलवायु नियंत्रित फसल कक्ष का निर्माण किया जा रहा है इस सुविधा के बनने के बाद हम साल भर मशरूम उगाने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम का संचालन ओ.एस.डी. डॉ. वीरेंदर नेपालिया ने किया एवं धन्यवाद् डॉ एस एस शर्मा ने ज्ञापित किया I

Tags