ब्यावर : मां अपने तीन बच्चों सहित रेल के आगे कूदी मां और दो बेटियों की हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ। गहलोत कॉलोनी के निकट DFC ट्रेक पर एक महिला ने अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूद गई। महिला और उसकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल भिजवाया है।