पंचायत पीपलाज (रूपारेल) : अजमेर जिले का एक और सैनिक हुआ शहीद मसूदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपलाज रूपारेल निवासी सूरत काठात सन ऑफ रिटायर्ड फौजी मोहन काठात जिनका पुत्र एक हादसे मै शहीद हो गया है जिसकी शहादत को पूरा राजस्थान तथा देश नमन करता है I
हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार को दुख सहन करने की ताकत देंl परिजन ने बातचीत में बताया कि सूरत बीएसएफ में सैनिक है। साल 2019 में सेना में भर्ती होने के बाद उसे कश्मीर में तैनाती मिली थी।
गतदिनों, वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने अजमेर तारागढ़ गया था। जहां हादसा पेश आया।
जानकारी के अनुसार रूपारेल निवासी सूरत काठात (24) मंगलवार संदीप व एक अन्य दोस्त के साथ घूमने के लिए तारागढ़ आया था। यहां पहाड़ी पर सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगडने से सूरत ऊचांई से नीचे गिर गया। उसके गर्दन, हाथ और पैर में गम्भीर चोट आई।
साथी संदीप उसको निजी वाहन से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना मिलते ही सूरत के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन सूरत को जयपुर लेकर रवाना हो गये जहां डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया I
आज दिनाक 2 फरवरी ग्राम रूपारेल मै राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी ,ग्राम पंचायत पीपलाज सरपंच विजय सिंह चौहान व समाज द्वारा उन्हें श्रदांजलि दी जाएगी और सरपंच विजय सिंह ने बताया की हम ग्राम निवासी सूरत की शहादत को कभी नहीं भूल पाएंगे I