भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में समाज हुआ एकजुट , मृतक प्रभु सिंह रावत के परिवार को मिला न्याय

 
ब्यावर: रावत समाज एवं सर्व समाज की एकता के सामने आज श्री सीमेंट ने घुटने टेक दिये। 2 दिन पूर्व अतीतमण्ड निवासी प्रभु सिंह रावत की श्री सीमेंट में ड्यूटी के दौरान हुई सन्दिग्ध मौत से पूरे मगरा क्षेत्र में जनाक्रोश फैल गया था। 
 
इस दौरान रावत सेना संस्थापक महेंद्र सिंह रावत (पूर्व जिला मंत्री अजमेर देहात,पंचायत समिति सदस्य - जवाजा) ने मोर्चा संभालते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद एवं न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया तथा सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा ग्रामीणों को एकत्रित होने का आह्वान किया। 
 


जिसके फलस्वरुप आज राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय परिसर में हजारों की संख्या में लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में मदद के लिए इकठ्ठे हुए। इस अवसर पर ब्यावर विधायक शंकर सिंह जी रावत, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह जी रावत (पूर्व संसदीय सचिव - राजस्थान सरकार), जवाजा प्रधान सहित सभी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, समस्त सरपंच गण, रावत समाज एवं सर्व समाज के प्रबुद्धजन तथा मातृशक्ति ने एक स्वर में श्री सीमेंट कम्पनी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम्पनी के अधिकारी हमारी सभी मांगों को मान लेवें अन्यथा परिणाम के लिए तैयार रहें। 
 

लोगों के आक्रोश को देखते हुए कंपनी ने भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। जिसमें ब्यावर विधायक, पुष्कर विधायक, जवाजा प्रधान, अतीतमण्ड सरपंच एवं परिवार का एक सदस्य शामिल हुआ। भारी जनाक्रोश को देखते हुए श्री सीमेंट कम्पनी ने प्रतिनिधि मंडल की सभी मांगों को मान लिया।

भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत की कोशिशों से एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने से सम्पूर्ण मगरा क्षेत्र एवं ब्यावर विधानसभा में एक सन्देश गया कि निकट भविष्य में भी कभी इस तरह की कोई घटना होती हैं तो समाज हरसंभव मुकाबले के लिए तैयार हैं श्री सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कम्पनी का घुटने टेकना, अपने आप में मगरा क्षेत्र की एकता का बेहतरीन उदाहरण है।

Also Read :

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पीपलाज सरपंच पुत्र विजय सिंह चौहान की गाड़ी के कांच तोड़े

सीएचओ भर्ती : ब्रिजकोर्स एग्जाम फरवरी में प्रस्तावित, छात्रों को स्टडी मैटेरियल ही अब मिला इतनी जल्दी वे सब्जेक्टिव पेपर की तैयारी कैसे करें

 

Tags