मसूदा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत कानाखेड़ा के सरपंच सुरेन्द्र सिंह पर पटवारी द्वारा राजकार्य में बाधा व जातिसूचक शब्दो से अपमानित करने का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ सोमवार को सरपंच संघ मसुदा के अध्यक्ष नरेन्द्र विक्रम सिंह के नेर्तत्व में स्थानीय विधायक राकेश पारीक व प्रधान मीनू कंवर सुरेन्द्र सिंह व एसडीएम प्रियंका बडगूजर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सरपंच संघ ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि कानाखेड़ा पटवारी प्रेमप्रकाश ने 19 जनवरी को सदर थाना ब्यावर में कानाखेड़ा सरपंच सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ राजकार्य में बाधा व जातिसूचक शब्दो से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया था । जबकि सरपंच ने लोकसेवक की हैसियत से पटवारी को राजकार्य के लिए निर्देशित किया था।
उन्होंने बताया कि पटवारी लगातार किसानों की अनदेखी कर रहा था व पटवार हल्का में अनुपस्थित रहता है।ग्रामीणों ने भी पटवारी पर लगातार परेशान करने का भी आरोप लगाया है।पटवारी द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर सरपंच ने लोकसेवक की हैसियत से पटवारी को समझाने गया तो पटवारी ने मनमानी करते हुए दूरभाष पर सरपंच से अभद्र व्यवहार किया व झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते हुए राजकार्य में बाधा व जाति सूचक शब्दो से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया ।
पटवारी द्वारा दर्ज कराए झूठे मुकदमे पर सरपंच संघ ने रोष प्रकट करते हुए विधायक,एसडीएम व प्रधान से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सरपंच के साथ न्याय करने की मांग की । ज्ञापन सौंपने वालो में सरपंच संघ अध्यक्ष नरेन्द्र विक्रम सिंह जामोला, सुरेन्द्र सिंह शिखरानी, संगीता धोलादान्ता ,लालसिंह खीमपुरा, पुष्पकान्ता धूत मसूदा, धन्नी देवी पीपलाज, रतनी गुर्जर किराप,हरचन्द सिंह रावत मानपुरा, महेन्द्र सिंह रावत बेगलियावास,छोटीदेवी दौलतपुरा प्रथम,छरिया नाड़ी,श्यामगढ़ सरपंच सहित सभी सरपंच व उनके प्रतिनिधि शामिल थे।
Also Read :