जैसलमेर। घड़ी के 12 बजे बजते ही नए साल का वेलकम शुरू हो
गया। लोगों ने धूम-धड़ाके और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। 2021 को विदाई,
2022 का स्वागत किया। राजस्थान में तमाम होटलों, रिसॉट्र्स, डिस्को व
क्लबों में नए साल के स्वागत को लेकर जबर्दस्त तैयारियां की गई।
जयपुर,
उदयपुर, कोटा समेत छोटे- बड़े हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस
दौरान जोधपुर संभाग में आने वाले स्वर्ण नगरी जैसलमेर की बात करे तो वहां
पर भी नववर्ष पर काफी उत्साह और उमंग लोगो में नजर आया। जैसलमेर नव वर्ष को
लेकर विशेष रूप से पर्यटकों की पहली पसंद बना रहता है।
राजस्थानी कलचर से
जुडे कार्यक्रम इस दौरान जैसलमेर जैसलमेर के सम में आयोजित हुए जिसमें
कालबेलिया कलाकारो की बात करे या फिर राजस्थानी नृत्य की उसको देखकर हर कोई
उत्साहित नजर आया। इनमें डीजे नाइट, डांस पार्टी शामिल हैं।
जैसलमेर के
ओसिस सम डेसर्ट व्यवसायी मोल्ला खान ने बताया कि नव वर्ष के दौरान
जैसलमेर लोगो की पहली पसंद इसलिए भी रहता है क्योकि यहां पर सम और धोरो के
बीच लोग अपने परिवार के साथ काफी उत्साह व उमंग के साथ एन्जॉय कर पाते है।
यहां पर राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। ऐसे में इस
बार भी काफी क्रेज लोगो में देखने को मिला। इस बार कोरोना के चलते विशेष
रूप से हमने ध्यान रखा कि किसी तरह से गाइडलाइन की अह्वेलना नही हो।