ब्यावर : बिजयनगर रोड सेंट्रल जेल के पास सैनिक स्कूल हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में IAS राहुल जैन एवं सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय से मेजर दीपक मलिक जी ,नवोदय विद्यालय प्रिंसिपल गिरिराज देवर जी एवं सांसद दिया कुमारी जी के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हनुमान सिंह जी शेखावत संयुक्त रूप से उपस्थित रहे !
सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को ब्यावर में खोलने के प्रयास के लिए सांसद महोदय दिया कुमारी जी को भाजपा प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिषेक सिंह जी द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।
Also Read :