राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलाज मैं बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई


 

पीपलाज (मसूदा) : बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलाज (मसूदा)  मैं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पीपलाज और समस्त प्रतिनिधि, संस्था प्रधान एवं अध्यापक गण के द्वारा राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।

साइकिले देखकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे एवं "अब बेटियां नहीं चलेगी पैदल "का नारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रमेश गुर्जर, उप सरपंच प्रतिनिधि अशोक पुरी, वार्ड पंच रणजीत सिंह, चेतन गुर्जर,  ऋषि टॉक, बंटी चौधरी, संस्था प्रधान रेखा शर्मा एवं समस्त अध्यापक गण उपस्थित थे।

 Also Read : 

ग्राम पंचायत पिपलाज सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह चौहान का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया 

मसूदा कांग्रेस की राजनीति में एक ओर पावर सेंटर बने सुरेंद्र सिंह

 

Tags