उदयपुर : चार दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण राजस्थान कृषि महाविद्यालय की मशरूम उत्पादन इकाई में 3- 6 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. शान्ति कुमार शर्मा, निदेशक अनुसंधान एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमित त्रिवेदी ने की। सम्पूर्ण प्रशिक्षण प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक दोनों रूप में पूर्ण हुए।
बटन मशरूम, शिताके मशरूम एवं काबुल ढिंगरी पर प्रशिक्षण दिया गया। कुल 81 प्रतिभागी चित्तौड़, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद, बांसवाड़ा एवं गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश से आए एवं सभी ने मशरूम उत्पादन में रुचि दिखाई।
प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं मशरूम बेग तैयार किये एवं मशरूम तुड़ाई एवं उत्पाद जैसे अचार, सब्जी आदि का भी प्रशिक्षण लिया। पोर्टाबेला (भूरी बटन) में किसानों ने अधिक रूझान दिखाया एवं सभी को भूरी बटन की सब्जी भी खिलाई गई।
समापन
समारोह की अध्यक्षता डॉ. शान्ति कुमार शर्मा, निदेशक अनुसंधान ने की एवं
मशरूम व्यवसाय को एक तकनीकी व्यवसाय एवं पूरी योजना के साथ शुरू करने का
सुझाव दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा, परियोजना प्रभारी ने दिया।