आयुर्वेद एवं पंचकर्म (स्त्री एवं प्रसुती रोग) चिकित्सा
में पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में सर्वोत्तम कार्य हेतु महाराष्ट्र की
घरती धुलिया में प्रभा आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आयुर्वेद
पंचकर्म परिसंवाद *आयुर्वेद सार 2022* के आयुर्वेदिक प्रतिभा सम्मान
समारोह में भारत के कोने-कोने से पधारे वैद्यों में उपस्थिति आशा आयुर्वेदा
की डायरेक्ट डॉ चंचल शर्मा को "वैद्यराज त्र्यं. गोगटे स्मृति पुरस्कार"
भारत के महान आयुर्वेदिक वैद्यों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
"वैद्यराज
त्र्यं. गोगटे स्मृति पुरस्कार" दिल्ली में केवल डॉ चंचल शर्मा को ही
प्राप्त हुआ है। आयुर्वेद एवं पंचकर्म (स्त्रीरोग एवं प्रसुती रोग)
चिकित्सा में विशेषज्ञता
प्राप्त चिकित्सक को यह पुरस्कार दिया जाता है। "वैद्यराज त्र्यं. गोगटे
स्मृति पुरस्कार" के लाभार्थी का नामांकन प्रभा आयुर्वेद फाउंडेश एवं देश
के वरिष्ठ वैद्यों के मार्गदर्शन में होता है। यह पुरस्कार पूरे भारत में
प्रतिवर्ष आयुर्वेद में उल्खनीय कार्य करने वाले मात्र 8 आयुर्वेदिक
चिकित्सकों को दिया जाता है।
डॉ
चंचल शर्मा ने रजौरी गार्डन नई दिल्ली में अपनी पहली आशा आयुर्वेदा
फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ एक दशक पूर्व किया था और अब आशा आयुर्वदा की
दो अन्य शाखाएं मुम्बई और लखनऊ में भी संचालित है।
स्मृति
सम्मान समारोह के दौरान प्रभा आयुर्वेद फाउंडेशन के चेयरमैन वैद्य
नरेन्द्र गुजराथी, वैद्य प्रवीण जोशी, वैद्या वाडीले, वैद्य महेंद्र शिंदे,
वैद्य सतीश बट्ठड़ एवं भारत के कोने-कोने से आएं वरिष्ठ वैद्य जन उपस्थि
थे।