जोधपुर/केरु : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ओर जोधपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री
जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान आयोजित एक साथ मंडलो की
कार्यसमिति बैठक में केरु मंडल में बैठक रखी गई जिसमें कार्यसमिति की
प्रस्तावना को भाजपा किसान मौर्चा मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप बिश्नोई जोलियाली
ने रखी उसका अनुमोदन नंदकिशोर राजपुरोहित घण्टियाला ने किया जिसका समर्थन
भंवरजी गोयल बम्बोर ने किया I
बैठक को पूर्व विधायक जोगाराम पटेल , केरु
प्रधान श्रीमती अनुश्री पुनिया,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा,केरु
मंडल अध्यक्ष गोंविन्द टाक ,उपप्रधान जयसिंह,भोमाराम पोपावास ने सम्बोधित
किया और राजस्थान सरकार के 3 साल के कुशासन ओर केंद्र सरकार के सुशासन के
बारे में बताया गया इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और सभी ने राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने का वादा किया और केंद्र सरकार की
योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का वादा किया I
पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ओर
केरु प्रधान श्रीमती अनुश्री पुनिया द्वारा केरु मंडल की भाजपा किसान
मौर्चा की नवगठित कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारियों उपाध्यक्ष श्याम
सिंह गहलोत,महामंत्री बाबूराम तरड़ ,मंडल मंत्री कैलाश बेनिवाल,करनाराम
महिया,मगसिंह भाटी,मंडल प्रवक्ता राजुगिरी गोस्वामी,मंडल सदस्य नंदूसिंह
राजपुरोहित घण्टियाला,भोमसिंह खीची,भाजयुमो केरु मंडल अध्यक्ष भूरसिंह लोल ,
भाजपा जिला मंत्री अर्जुनराम पंवार ,ओर नवसृजित केरु समिति के पंचायत
समिति सदस्य हनुमान सिंह राजपुरोहित(बाजी) बड़ली , झूमरलाल लोल महादेव नगर,
कराणी सरपंच लालाराम दवां, दइजर उपसरपंच खेतसिंह का दुपट्टा पहना के स्वागत
किया I
इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता फरसाराम खावा,राज
खावा , सज्जन सोनी ,ईश्वर सिंह जी फौजी,मालाराम खावा , अणदाराम गहलोत ओर
अनेक जनप्रतिनिधियों ने केरु की धरती पे कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार
करने की शपथ ली कार्यसमिति की बैठक का मंच संचालन केरु मंडल महामंत्री श्री
ललित प्रकाश शर्मा ने किया।