यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू


 

Assembly Elections 2022 Dates : चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है. इस ऐलान के साथ ही इस तारीख से आचार संहिता लागू हो गई है. पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में 18 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे. कुल दो लाख पंद्रह हज़ार 368 पोलिंग बूथ होंगे. कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराए जाएंगे. इस बार उम्मीदवार ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे

सात चरणों में होंगे चुनाव
सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।  

कोरोना प्रभावित लोगों, 80 से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट से वोट डालने की सुविधा होगी. कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराये जाएंगे. पोलिंग स्टेशन में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. know Your Candidate एप भी बनाया गया है, जिसमें प्रत्याशियों के बारे में सभी डिटेल होगी

रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं
डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी।  घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।   

धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा
चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है : मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा  

चुनाव आयोग ने कहा
-पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।
- कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।  

कुल 18.3 करोड़ मतदाता
चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें
उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीटें
गोवा- 40 विधान सभा सीटें
मणिपुर- 60 विधान सभा सीटें
पंजाब- 117 विधान सभा सीटें
उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीटें

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में होंगे चुनाव
पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में होंगे चुनाव ,14 फरवरी को पंजाब गोवा और उत्तराखंड में मतदान होगा

मणिपुर में 2 चरणों में होगा मतदान
मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान और 3 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा

यूपी में 10 फरवरी से वोटिंग

यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा.

दूसरा फेज-14 फरवरी

तीसरा फेज- 20 फरवरी

चौथा फेज- 23 फरवरी

पांचवां फेज- 27 फरवरी

छठा पेज- 3 मार्च

सातवां फेज- 7 मार्च

मतगणना- 10 मार्च
  

 2017 में क्या रहे थे नतीजे 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. बीजेपी गठबंधन को 325, सपा को 47, बीएसपी को 19, कांग्रेस को 7 और अन्य को 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं 2017 के विधान सभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को बहुमत मिला था. कांग्रेस ने 77, आम आदमी पार्टी ने 20, अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. बता दें कि उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार है. पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी को 56, कांग्रेस को 11 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं मणिपुर में 60 विधान सभा सीटों में कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं तो BJP ने 21 और अन्य ने 11.  

इसके अलावा 40 विधान सभा सीटों वाले राज्य गोवा में भाजपा 13 सीटों के साथ सरकार में है तो वहीं कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिली थीं, जिन्होंने सत्ताधारी दल को समर्थन दिया


 

#ELECTIONDATE #ASSEMBLYELECTION2022 #ELECTIONLATESTNEWS #ELECTIONOFINDIA #ELECTION2022