ब्यावर : 87 स्वास्थ्य कर्मी, 73 फ्रंट लाइन वर्कर, 480 वृद्धजनों को लगी प्रिकॉशन डोज़, 1090 बच्चों को लगी प्रथम खुराक


 ब्यावर : 11 जनवरी 2022 को उपखंड  अधिकारी राहुल जैन के निर्देशन में बच्चों का टीकाकरण एवं प्रिकॉशन डोज़ का सफल आयोजन किया गया। कोविड एवं वैक्सीनेशन प्रभारी शलभ टंडन ने बताया कि आज प्र प्रिकॉशन डोज़ मे 87 स्वास्थ्य कर्मी, 73 फ्रंट लाइन वर्कर,   60 वर्ष से अधिक रोग ग्रस्त 480 वृद्धजनों को प्रिकॉशन डोज के साथ 1090 बच्चों को मिली प्रथम खुराक  कुल 2219 शहर वासियों को ब्यावर शहर के 11 टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन एवं बच्चों को को- वैक्सीन की प्रथम खुराक लगाई गई।

उपखंड अधिकारी राहुल जैन लगातार प्रति घंटे टीकाकरण की प्रगति वार रूम से लेते रहे।   टंडन ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना  संक्रमण को देखते हुए शहर के चारों गेटों पर रेंडम सैंपल के लिए टीम भिजवाई गई शहर वासियों के सहयोग से 397 रेंडम सैंपल लिए गए।  

आज टीकाकरण केंद्र राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में 728, ईएसआई डिस्पेंसरी मे 249, सिटी डिस्पेंसरी 241, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेदरिया में 144, शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र गड्डी  में 121 एवं शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुरिया दोयम मे 125, बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे 280 बच्चों, डीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल  मे 145, मंगल न्यूटन में 26, बलाड रोड एम्मनुल स्कूल में 80 बच्चों ने अपनी प्रथम खुराक ली।  

इस प्रकार कुल 11 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 2219 शहर वासियों को प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन एवं बच्चों को को- वैक्सीन की खुराक लगाई गई। टीकाकरण अभियान में डॉ एसएस चौहान पीएमओ अमृत कौर अस्पताल, डॉ अमिता टंडन, डॉक्टर मधुसूदन टाक, डॉ रमेश शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र यादव, सुपरवाइजर कल्याणमल सोनल, वेरी फायर, रोहित सिंह, अमित गंगवानी, रजिंदर टागू, रेखा चौहान, निखिल, दुष्यंत, विजय, बहादुर, वैक्सीनेटर कृष्णा गहलोत, परमेश्वरी, अमीषा, हेमलता, फरजाना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोगिनी ने सहयोग प्रदान किया  ।

Also Read :

भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में समाज हुआ एकजुट , मृतक प्रभु सिंह रावत के परिवार को मिला न्याय 

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पीपलाज सरपंच पुत्र विजय सिंह चौहान की गाड़ी के कांच तोड़े 

सीएचओ भर्ती : ब्रिजकोर्स एग्जाम फरवरी में प्रस्तावित, छात्रों को स्टडी मैटेरियल ही अब मिला इतनी जल्दी वे सब्जेक्टिव पेपर की तैयारी कैसे करें

राष्ट्रीय रावत सेना की ग्राम पंचायत काबरा की बेठक उदयमान गढ़ की धूणी पर सम्पन्न हुई

 

Tags