राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बाड़मेर पहुंचे



बाड़मेर : विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एक दिवसीय बाड़मेर दौरे पर हैं. इस दौरान जोधपुर-बाड़मेर सीमा पर कल्याणपुर में स्वागत किया गया.

कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, पूर्व प्रधान हरि सिंह उमरलाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र राठौड़ का स्वागत किया गय. इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राज्य की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकना है. वहीं बाड़मेर में हुए आरटीआई एक्टिविस्ट पर हमले को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाड़मेर में अपराध और अपराधी बेलगाम हो गए हैं.

पूर्व में पुलिस थाना में RTI एक्टिविस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जबकि अब अमराराम के साथ ऐसी दरिंदगी मानवता को शर्मसार करती है. गौरतलब है कि विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ( bjp) की ओर से आयोजित गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) को संबोधित करने के लिए बाड़मेर पहुंचे हैं. 

 

#BJP #BARMERNEWS #BJPNEWS #RAJENDRARATHOD