भारतीय शक्ति खेल संघ के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में केसर सिंह ने जीता पदक

 


भारत देश में भोपाल मध्य प्रदेश में रहने वाले केसर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन किया। 
 
भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी अमित गुप्ता द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पोखरा, नेपाल में किया गया। जिसमें भारत देश से लगभग 40 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिनमें केसर सिंह बेंच प्रेस में अपनी वेट कैटेगरी में सर्वाधिक वजन उठाकर भारत देश के लिए रजत पदक हासिल किया।
 
भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति अमित गुप्ता द्वारा केसर सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा गया।
 
केसर सिंह मध्यप्रदेश में हेड कांस्टेबल है और वहां के पुलिस स्टेशन में कार्यभार संभालते हैं। उनके इतने अच्छे प्रदर्शन करने की सूचना पर डी‌ जी श्रीमान विवेक जोहरी द्वारा सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
 
Tags