महाराणा प्रताप कृषि एवम् प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के
संघटक प्रौद्योगिकी एवम् अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर में आज दिनांक
23 दिसम्बर से दो दिविसीय नवाचार और उद्यमिता विकास कार्यशाला का
शुभाराम्भ किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रोद्योगिकी एवम् अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. पी. के.
सिंह ने की एवम् मुख्य अतिथि विश्विद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी प्रो
मुर्तज़ा अली सलोदा रहे। इस अवसर पर एसोसिएट कोऑर्डिनेटर आईडीपी डॉक्टर महेश
कोठारी, सफल उधमी श्रीमान नारायण लाल गुर्जर व श्रीमती मीनाक्षी जोटवानी
सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ जे के मेहर चंदानी भी उपस्थित रहे ।
महाविद्यालय
के अधिष्ठाता ने अपने प्रेरक शब्दो एवम् विचारो से सभी युवाओं को बताया कि
नवाचार और उद्यमिता विकास कार्यशाला का लक्ष्य युवाओं को उस कौशल से लैस
करना है जिससे वे भविष्य में नौकरी तलाशने की बजाय रोजगार सृजन का काम कर
सकें। डॉक्टर महेश कोठारी ने प्रतिभागियों को सरकार द्वारा प्रायोजित नव
व्यवसाय से सम्बन्धित योजनाओं के बारे अवगत कराया ।
इस
इवेंट के अंतर्गत आद्रा टॉक्स , जिसमें श्रीमान नारायण लाल गुर्जर व
श्रीमती मीनाक्षी जोटवानी ने अपनी जर्नी के बारे में बताया व महाविद्यालय
के बच्चों को प्रोत्साहित किया। सफल उधमीयो ने कार्यक्षेत्र में उपयोग होने
वाले व्यावसायिक नियमों, वित्त एवं विपड़न से सम्बन्धित प्रत्यक्ष एवं
अप्रत्यक्ष करों के बारे में जानकारी दी।
विश्वविद्यालय
के छात्रों के लिए आयोजित इस वर्कशॉप के प्रथम दिन छात्रों को समाज मे एक
व्यवसायी के रूप में भागीदारी योगदान एवं एक सफल उद्यमी बनने के लिए किस
तरह के प्रशिक्षण की जरूरत होती है, इसकी जानकारी दी गई।
उसके
बाद बि प्लान कंपटीशन के अंतर्गत 500 टीमों ने रजिस्टर किया प्रत्येक टीम
में 3-3 मेंबर थे जिसमें से 50 टीमों को चुना गया। इस प्रतियोगिता के
निर्णायक डॉ कल्पना जैन एवं डॉ एस सी जैन थे।प्रतियोगिता में पहले स्थान पर
इ स्टोन मेट की रितिका नीमरोत रही।
कार्यक्रम के अंत
में स्टार्टअप कॉमेडी का फन इवेंट हुआ जिसमें विद्यार्थियों को आनंद आया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ जे के मेहरचंदानी ने
टीम जेनेसिस एवम् सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
#MPUAT #MaharanaPratapUniversity