जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए वही गुरु है : तुलसाराम जी महाराज


आसोतरा : खेतेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ली जोधपुर के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया संस्थान के प्रधानाचार्य प्रमोद कल्ला ने बताया की विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता ललितेश पवार के निर्देशन में विद्यालय की 120 छात्र छात्राओं का दल जसोल नाकोड़ा नागणेचा माता मंदिर व ब्रह्मधाम आसोतरा के लिए रवाना हुआ I

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्यालय क्रियाकलापों के अलावा अन्य बाहरी जगत व धार्मिक तीर्थ स्थलों का दर्शन कराना साथ ही संतों का सानिध्य प्राप्त करना है बच्चों में इससे एकता अनुशासन सहयोग की भावना पैदा करना है I

 ब्रह्मधाम आसोतरा में विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए संत श्री तुलसाराम जी महाराज ने बच्चों को सर्वस्व ईश्वर को समर्पित करते हुए ज्ञान प्राप्त करने की बात कही उन्होंने गुरु का अर्थ बताते हुए कहां जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए वही गुरु है सभी विद्यार्थियों को अपने गुरु को मार्गदर्शन मानकर आगे बढ़ना चाहिए I

इसी अवसर पर बच्चों की अल्पाहार व प्रसादी ग्रहण की भी व्यवस्था ब्रह्मधाम आसोतरा में की गई इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के अभिषेक चौधरी, सुरेश गहलोत ,मनीषा गहलोत ,अभिलाषा वैष्णव ,मीनाक्षी राजपुरोहित ,श्याम सिंह राजपुरोहित ,अनिल विश्नोई ,महेंद्र गिरी ,दिनेश नाथ ,उर्मिला ,मनीषा आदि सभी उपस्थित रहेI

Tags