अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पीपलाज सरपंच पुत्र विजय सिंह चौहान की गाड़ी के कांच तोड़े


खरवा। ग्राम पंचायत पीपलाज के रूपारेल गांव में अतिक्रमण हटाने गए अतिक्रमण दस्ते का ग्रामीणों ने विरोध कर रोष जताया। वहीं सरपंच पुत्र की गाड़ी पर पत्थर फेंकने और मारपीट करने की भी घटना का मामला पुलिस में पहुंचा है। प्रशासन द्वारा भी कुछ लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत पुलिस में की गई है।
 
जानकारी के अनुसार पीपलाज के रूपारेल गांव के खसरा नंबर 716 में जो चारागाह भूमि में राजस्व रिकॉर्ड में दाखिल है , लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा 2017-18 में अतिक्रमण कर दिए जाने के बाद से ही मामला लोकायुक्त सहित उपखंड अधिकारी के यहां जांच में चल रहा था।
 
जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर उच्चाधिकारियों के आदेश से तहसीलदार मसूदा स्वाति झा और गिरदावर रमेश चंद्र के नेतृत्व में दो अन्य गिरदावर, तीन पटवारी जेसीबी और पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे।
 
जहां अतिक्रमण हटाने की शुरुआत करते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। इसके बाद अतिक्रमियों ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को आश्वासन दिया कि वे चार- पांच दिन में खुद ही अतिक्रमण हटा देंगे। इसी बीच पीपलाज सरपंच विजय सिंह मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर ग्रामीण और गुस्सा गए। बताया गया कि ग्रामीणों ने सरपंच पुत्र की गाड़ी पर पथराव किया और सरपंच पुत्र के साथ भी मारपीट की।
 
14 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद शिकायत : पुलिस मे दी गई तीन अलग-अलग शिकायतों में पीपलाज सरपंच पुत्र विजय सिंह ने 14 ग्रामीणों के विरुद्ध नामजद शिकायत देकर आरोप लगाया कि इन ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया तथा उनके साथ मारपीट की थी। एक अन्य शिकायत में अतिक्रमण के आरोपी कमला ने भी पुलिस में रिपोर्ट देखकर सरपंच पुत्र पर घर में 2 बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। तीसरी शिकायत में प्रशासन द्वारा कुछ लोगों पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 रमेश चंद्र, गिरदावर : पीपलाज के गांव में खसरा नंबर 716 जो कि राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह भूमि में दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण का मामला लोकायुक्त सहित अन्य जगह भी चल रहा था जिसमें अतिक्रमण होने की पुष्टि होने पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। इसी बीच विवाद बढ़ गया जिसके बाद वापस लौट गए।

Also Read :

भाजपा नेता महेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में समाज हुआ एकजुट , मृतक प्रभु सिंह रावत के परिवार को मिला न्याय


Tags